शहर में बन रहे नाले में अनिमीयतता को लेकर कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल

0 232


श्योपुर
श्योपुर नगरीय सीमा में बनाये जा रहे नाला निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान ने कलेक्टर से मुलाक़ात की।
पूर्व विधायक चौहान ने बताया की नाले को टेडा मेड़ा बनाया जा रहा है तथा नाले को गहराई में ना बनाकर ऊपर ही बनाया जा रहा है जिससे मकानों में से जल निकासी नहीं हो पाएगी और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों से चर्चा करके निर्देशित किया है कि वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर जाकर नागरिकों से चर्चा करके नाला निर्माण कराये।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment