कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के शासकीय सेवकों की समस्याओं का निवारण शिविर 03 जनवरी को

0 360

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के पत्र दिनांक 18.10.2024 के द्वारा विभाग में कार्यरत/सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के शासकीय सेवकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की दृष्टि से आगामी शीतकालीन अवकाश दिनांक 31.12.2024 से 04.01.2025 तक की समयावधि में लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। समस्या निवारण शिविर में प्रमुखतः क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान का लाभ देने संबंधी प्रकरण, वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरण, विभिन्न प्रकरण के अवकाश स्वीकृति के लंबित प्रकरण, शासकीय सेवकों के लंबित सेवानिवृत्त स्वत्वों के निराकरण संबंधी प्रकरण, आगामी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण तैयार करने संबंधी एवं अन्य स्थापना संबंधी मुद्दे यदि कोई है तो का निराकरण किया जायेगा। दिनांक 03.01.2025 को शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक 2 सीधी में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त विकासखण्ड के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment