SLUG– चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त पहुंचे महोबा सुशासन सप्ताह के तहत चौपाल का किया आयोजन ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

0 410

DATE-23/12/2024

PLACE-MAHOBA

REPORT_Ram Singh

*ANCHOR–* चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे । महोबा सदर तहसील के रहलिया गांव में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुनी साथ ही सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर कड़े दिशा निर्देश दिए है । तो वहीं ठंड से बचने के लिए लिए छात्रों को स्वेटर वितरित करते हुए प्रधानमंत्री सोलर योजना का प्रचार प्रसार और रजिस्ट्रेशन में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई है ।

*V/O-1* कबरई ब्लाक के अंतर्गत रहलिया ग्राम पंचायत में चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली । इस दौरान आयुक्त ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत हर घर जल नल योजना के कार्य को 95% पूर्ण होने पर बधाई दी है । तो वही तमाम विभाग के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने पर कड़ी फटकार लगाई है ।

*BYTE–* बालकृष्ण त्रिपाठी चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment