शिक्षिका ने दान किए रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला लाखों रुपया – बोलीं- मौत के बाद ये शरीर भी दूसरों के काम आएगा।

0 183


नबी अहमद कुर्रैशी, ब्यूरोचीफ श्योपुर।
श्योपुर, विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खितरपाल गांव के स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिवकुमारी जादौन ने अनूठी मिसाल पेश की है। शिक्षिका ने अपने मकान सहित करोड़ों रुपए कीमत की संपत्ती को तो पूर्व में ही विजयपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर के लिए दान कर दिया था।
शुक्रवार को उन्होंने सरकारी नौकरी से मिलने वाले सभी फंड को भी दान कर दिया। मरणोपरांत अपने शरीर के अंगों को भी दान करने के लिए सहमति दी है। उन्होंने विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा को आवेदन और अन्य दस्तावेज सौंपकर अपना सब कुछ दान किया है। यहां बता दें कि, शिक्षिका शिवकुमारी जादौन विजयपुर के क्षेत्रपाल गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। यह नियमित ड्यूटी करने के साथ भक्ति भाव में रहती हैं। भगवान में अपनी आस्था की वजह से यह अपनी निजी संपत्ती को जिसमें करीब एक करोड रुपए कीमत का मकान, अन्य सामान को वह करीब 6 महीने पहले हनुमान मंदिर के लिए दान में दे चुकी हैं। अब उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सरकारी फंड और अपने शरीर के अंगों का भी दान करने का ऐलान कर दिया है। इस बारे में शिक्षिका शिवकुमारी जादौन का कहना है कि सब कुछ भगवान का ही है मेरा क्या है। जब सब उनका है तो उन्हीं को समर्पित कर दिया है। मरने के बाद शरीर भी जलाया जाता है। मेरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद मेरे शरीर के अंग दूसरों के काम आए। इस बारे में विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा का कहना है कि शिक्षिका ने अपनी संपत्ती और शरीर के अंगों को दान किया है। निश्चित रूप से उनकी सोच बहुत महान है।

फोटो नंबर-05
कैप्शन- एसडीएम को पत्र सौंपती शिक्षिका।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment