केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
जमुना-कोतमा-देश में शिक्षा मानक के रुप मे प्रतिष्ठित सर्वोपरि शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय संगठन इस वर्ष अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है । भारत सरकार द्वारा इस संगठन की नींव 15 दिसंबर 1963 को पड़ी जो आज वट वृक्ष के रूप में 1256 केंद्रीय विद्यालयों की शाखा के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नित नए शैक्षणिक प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इसी उत्सव और गौरव का हिस्सा बनते हुए केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह तोमर सीनियर मैनेजर एवं प्रभारी क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक,SECLएवं अरविंद राय सीनियर मैनेजर एवं अतिथि के रूप में पुरा छात्र कुमारी मृणाल चौधरी MBB तथा मा. रितेश कुमार अहिरवार IIT भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा अतिथियों के हरित स्वागत तथा स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य ने संगठन की गुणवत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं मानक शैक्षणिक व्यवस्था के रूप प्रतिष्ठित है। संगठन के लिए गर्व की बात है कि इस संस्था से शिक्षित छात्र देश के शासन-प्रशासन तथा उच्च प्रतिष्ठानों में अपना योगदान दे रहे हैं। , जिनमें प्रमुख RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा, राकेश शर्मा,पहले भारतीय चंद्रमा यात्री, KVS आयुक्त निधि पांडेय, इंफोसिस को-फाउंडर नारायण मूर्ति आदि हैं। समारोह की कड़ी में संगीत शिक्षक के निर्देशन में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं शिक्षक मृत्युंजय मिश्र द्वारा स्वरचित कविता का गायन हुआ । अंत मे विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वरिष्ठ शिक्षक अज़मल खान ने इस वर्ष के स्थापना दिवस थीम “भविष्य का निर्माण करते हुए अतीत का सम्मान” को मूर्त रूप देते हुए अतिथियों के साथ सभी गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन सुश्री साज़िदा के नेतृत्व में सीसीए विभाग द्वारा समस्त कर्मचारियों के योगदान से किया गया ।