ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से 2 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर सहित चालक फरार

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नंबर 9589188659
सीधी,कुबरी/मध्य प्रदेश
सीधी जिले के कुबरी गांव में रहने वाले अर्जुन साकेत के यहां दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, हम आपको बता दें कि अर्जुन साकेत का दो साल का बेटा मोहित साकेत शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बिना नंबर के ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह ने जानकारी देते बताया कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, वहीं बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)