डिंडोरी जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा बाल विवाह रोकथाम शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ।

0 490

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

योजना , आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म. प्र. शासन ) विकासखंड समनापुर , जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 02 छांटा सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत , सेक्टर क्रमांक 04 गौरा कन्हारी नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी , सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी मोहगांव जन कल्याण समिति मोहगांव , व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जाड़ा सुरंग के तत्वाधान में तथा विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के मार्गदर्शन में माध्यमिक विद्यालय जाड़ा सुरंग में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु सपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों , शिक्षकों , नवांकुर संस्था , मेंटर , प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा सपथ ग्रहण किया गया । इसके तदपश्चात जिंदा नाला जाड़ा सुरंग में मिट्टी मुरूम युक्त बोल्डर बांध का निर्माण जन सहयोग से किया गया । जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा परिषद के लक्ष्य को लेकर बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रयासरत हैं । इस दौरान नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , सूरज ताम्रकार , राम कुमार मरकाम , मेंटर सरोजनी तेकाम , प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष बिसाहिन बाई , सदस्य दुलारी बाई , चपवार प्रस्फुटन समिति से सचिव परमेश्वर मरकाम , सदस्य गंगा सिंह उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment