बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा दिनांक 26/11/2024 से दिनांक 02 /12/2024 तक संविधान दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा दिनांक 26/11/2024 से दिनांक 02 /12/2024 तक संविधान दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है
!इस अवसर पर आज संत टेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,बेतिया में श्री अमरेंद्र कुमार राज अवर न्यायाधीश -सह -सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,पश्चिम चंपारण और श्रीमती भारती कुमारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और श्री राकेश डिक्रूज जिला समन्वयक के द्वारा के छात्राओं बीच विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार, मौलिक अधिकार और कर्तव्य आदि एवं नालसा एवं बालसा से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया! इसके साथ-साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा छात्राओं के बीच संविधान की प्रस्तावना पाठ पढ़ाया गया! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर रेखा, अन्य सिस्टर गण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी विभोर पांडे, श्री मंसूरी जी की भूमिका सराहनीय रही