मन को आकर्षित करने वाला बहरी में तहसील भवन बनकर तैयार

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- सीधी जिले की बहरी तहसील पिछले कई बरसों से भवन बिहीन थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है तहसील के कामकाज सुचारू रूप से चल सकें इसके लिए मध्य प्रदेश शासन ने बहरी तहसील को एक सुंदर एवं मन को आकर्षित करने वाला भवन दे दिया है।

इस भवन का निर्माण ठेकेदार जे.पी.यादव द्वारा बड़ी ही संलंग्नता के साथ कराया गया है। भवन निर्माण में लगे कारीगरों और मजदूरों ने पूरी संजीदगी के साथ दिन रात मेहनत करके इस भवन को इसकी मंजिल तक पहुंचाया। बड़ी बात यह भी रही कि इस तहसील भवन को निर्धारित एक वर्ष चार माह के समय में ही पूरा कर लिया गया। भवन के भीतरी भागों को बेहतरीन रूप से तैयार किया गया है। इलेक्ट्रिशियनों द्वारा पूरी लगन के साथ तहसील भवन को विभिन्न तरह से सजाया गया है। बहरी तहसील भवन के अंदर का नजारा देखकर इस ओर मन सहज ही आकर्षित हो जाता है। बहरी तहसील भवन में अपने कार्यों को लेकर आने बाले लोगों को निश्चित ही मानसिक खुशी की भी अनुभूति होने की पूरी संभावना प्रतीत होती है!