बयान बदलने के लिए रसोईया को धमकाने के आरोप ,एमडीएम के चावल में हेरफेर का मामला,रसोईया ने गुणवत्ता नियंत्रक और शिक्षकों पर लगाया दुव्र्यहार का आरोप,कलेक्टर , सीईओ जिला पंचायत सहित पुलिस से हुई शिकायत

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी.- विकास खंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम औरई में संचालित एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक पर एमडीएम का चावल और स्कूल की सामग्री बेंचने के मामले में रोजाना नया मोड़ आ रहा है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीणों की शिकायत पर दो दिन पहले हुई जांच में पाया गया था कि प्रधान पाठक ने माध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइया को 50 किलो चावल बेचा था।जन शिक्षा केन्द्र से जांच हेतु मौके पर पहुंची टीम ने शाला की पुरानी सामग्री भी कबाड़ में विक्रय के आरोप सही पाये थे।जिसके बाद शाला प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और प्रभारी प्रधान पाठक सहित शिक्षकों ने रसोइया पर दबाब बनाना शुरू कर दिया है।अपने कथन बदलने के लिये शिक्षक और जिला एमडीएम गुणवत्ता नियंत्रक रसोइया को काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं।जिसकी शिकायत रसोइया चमेली बाई यादव ने कलेक्टर,सीईओ जिला पंचायत और कोतवाली पुलिस से की है।
रसोईया ने लगाया आरोप –
रसोईया चमेली बाई यादव ने आरोप लगाया कि एकीकृत माध्यमिक शाला औरई में मध्यान्ह भोजन बनाती हूॅ और यहां पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक द्वारा मुझे 50 किलो चावल स्कूल से बेचा था जिसकी षिकायत शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने उच्च स्तर के अधिकारियों से की थी । जिसके बाद 19 नवम्बर को जांच टीम स्कूल पहुंची थी तब मुझे बुलाकर पूछा गया था । मैने कथन में प्रधान पाठक द्वारा चावल बेचने और मेरे द्वारा ,खरीदने की बात स्वीकार की थी । तब जांच टीम प्रतिवेदन बनाकर चली गई थी । लेकिन दूसरे दिन 20 नवंबर को शाम लगभग 6 बजे स्कूल के शिक्षक अंकित परस्ते , सुरभी धुर्वे, और ममता सरैया तीनों मेरे घर पहुंचे और जिला पंचायत चलो कुछ काम है कहते हुए जबरदस्ती गाडी में बैठाकर जिला पंचायत ले आये । जहां गुणवत्ता नियंत्रक आन्नद मौर्य के साथ प्रधान पाठक संतोष व्यौहार मौजूद थे जहां सभी लोग मिलकर बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा था कहा जा रहा था कि यदि कथन नही बदलोगे तो तुम्हे काम से निकाल दिया जायेगा । और मारने पीेटने के साथ सामूहिक दुव्र्यवहार किया गया जिससे जिससे मै डरी हुई थी सभी ने दबाव देकर मुझसे कोरे कागज में हस्ताक्षर करा लिये है। और मुझे लगभग 8 बजे जिला पंचायत से मेरे घर पहुंचाया गया । जिसके बाद रसोईया ने रात में ही कोतवाली पहुंच सभी लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी है। लेकिन इसके बाद भी दूसरे दिन भोजन पकाने गये रसोईया पर फिर दबाव बनाया जाता रहा है।
पूर्व में भी गुणवत्ता नियंत्रक पर लग चुके है आरोप –
गुणवत्ता नियंत्रक द्वारा शिक्षकों के सहयोग से कार्यालयीन समय के बाद शाम के अंधेरा में महिला रसोईया को शिक्षकों की मदद से जिला पंचायत में बुलाना और कथन बदलने के लिए दबाव बनाते हुए कोरे कागज में हस्ताक्षर कराना शासकीय सेवक की गरिमा को भंग किया है। हालाकि गुणवत्ता नियंत्रक पर पूर्व में भी शहपुरा विकास खंड अंतर्गत एक शिक्षिका के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप लगे थे जिसकी पुलिस थाना में शिकायत महिला ने दर्ज कराया था जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा समूहों ने गुणवत्ता नियंत्रक पर पैसे वसूलने के आरोप लगाये थे जिसमें ठाकुर देव स्व सहायता समूह लालपुर और दिव्य स्व सहायता समूह समनापुर इसके साथ ही प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री को भी शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
अंतिम चेतावनी हो चुकी है जारी –
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी के द्वारा गुणवत्ता नियंत्रक आन्नद मौर्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं कोताही न बरतने को लेकर 19 जुलाई 24 को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें लेख किया गया है कि पत्र क्रमांक 1184 दिनांक 08.04.2024 के तहत आपके विरूद्ध ठाकुर देव स्व सहायता समूह द्वारा की गई षिकायत में बेवपोर्टल में नाम परिवर्तन व राशि का भुगतान न किये जाने के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। प्रतिवेदन में आंषिक दोषी पाया गया हैै । तत संबंध में आपको भविष्य के लिए चेतावनी दी जाकर निर्देषित किया जाता है कि आप प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व कोताही न बरतते हुए पूर्ण सर्तकता एवं संवेदनषीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में पुनः इस प्रकार की कृत्य की पुर्नावृत्ति की जाती है तो आपके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी ।