वार्षिक उत्सव कि तैयारी जोरों पर।

0 343

बेतिया सिकटा प्रखंड क्षेत्र के सरगटिया शांति चौक पर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में आगामी 1 दिसंबर होने वाला वार्षिक उत्सव तैयारी विधालय प्रशासन ज़ोर ज़ोर तैयारी शुरू कर दिया गया है नाटय कला एवं भाव नृत्य सीखने के लिए जिले से बाहर के कलाकार को बुलाया है वहीं आगंतुक अतिथियों को परेड सलामी देने के लिए ड्रम सेट पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहीं पूरे कार्यक्रम डिस्प्ले के माध्यम से प्रसारण करने के लिए तैयारी के साथ साथ कार्यक्रम देखने आने वाले अतिथियों को बैठने एवं भोजन कि व्यवस्था करने के लिए अच्छे अच्छे व्यंजनों को बनाने वाले हलवाई एवं कारीगर कों बुलाया गया है इस संबंध में विधालय के डायरेक्टर नितु पटेल एवं प्राचार्य ई धर्मेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन करने एवं विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रकार के परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं सम्मानित करने के लिए सांसद, विधायक, बुद्धिजीवी वर्ग तथा पदाधिकारीयों कों आमंत्रित किया है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े इलाके में शिक्षा कि एक नई ज्योति के साथ आम जनो में शिक्षा के प्रती नई ऊर्जा का संचालन हो सके बताते चले कि बहुत कम समय में ही यह शिक्षण संस्थान अपनी बेहतरीन शिक्षा एवं अनुसंधान के बल पर आम जनों काफी ऊंचाई हासिल किया है वहीं इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment