60 क्विंटल दूध एवं 10 हजार नारियल का वितरण किया वार्ड पार्षद ने ।

0 277

बेतिया । नगर निगम में आज हम एक ऐसे पार्षद कि बात करते हैं जो विगत कई वर्षों से छठ महापर्व पर घर-घर दूध और नारियल का वितरण करते आ रहे हैं जिन्हें लोग प्रेम से सेठ जी कहकर बुलाते हैं और वह चेहरा है नगर निगम के वार्ड संख्या 45 पार्षद मदन प्रसाद गुप्ता जिनकी दरिया दिल कि जीतनी भी तारीफ कि जाएं वह कम ही होगा । किसी भी पर्व त्योहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना तथा पर्व त्योहारों में अपने क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक कि आंखों में खुशी देखना इनकी पसन्द है तभी तो होली, दिपावली,छठ आदि पर्व त्योहार में जनता को तन मन धन से पुरा सहयोग करते हैं शायद ही नगर निगम में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो इनकी तरह धार्मिक अनुष्ठान में कार्यकर्ता होगा और वह भी निस्वार्थ । इनकी यही अदा से आम जनता सराखों पर बिठाये रखती है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment