मोहनिया टनल मे आग और धुआं का कोहराम

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहे
सीधी को रीवा से जोड़ने वाली गुढ़ मोहनिया टनल में भीषण हादसा दोनों किनारो से निकल रहा धुएं का गुबार
रीवा : जिले के गुढ़ अंतर्गत मोहनिया टनल से बड़ी ख़बर आ रही है, जहाँ टनल के अन्दर एक बल्कर में सार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसके कारण टनल के अंदर से काले धुएं का गुब्बार दोनों साइड से बाहर निकलने लगा,जो कि देखने मे काफी भैयावह महसूस हो रहा था |
रीवा : मोहनिया टनल में भीषण हादसा, बताया जा रहा है कि चलते ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आवागमन बंद हो गया और हड़कंप मच गया,
ट्रक में आग लगने के बाद टनल के दोनों ओर से काले धुंआ का गुब्बार निकल रहा है,
वहीं घटना के बाद पुलिस और टनल प्रबंधन जो ट्रक में लगी आग को बुझाने में जुट गया है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)