अनुपस्थित रहने वाले तीन कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

0 443

 


मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने शहपुरा स्थित कन्या क्रीडा़ परिसर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर पाई गई कमियां का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद आंनद भवन एवं सामुदायिक भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का बरखेड़ा एवं सुहगी ग्राम मे स्थल निरीक्षण किया, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीएम शहपुरा वर्मा ने सुहगी में प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर अध्यापिका देववती वनवासी, प्रीति गुप्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति वनवासी अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थिति के कारण संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment