दरियापुर में ग्रामीणों द्वारा स्थापित दशरथ मांझी की प्रतिमा का कॉ. दीपांकार भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन

पदयात्रा का आज पाँचवा दिन
“बदलो बिहार न्याय यात्रा” आज पांचवें दिन में प्रवेश कर गई.
मगध जोन 4थे दिन की यात्रा गया से आगे बढ़ते हुए केवाली गाव में जनसंवाद करने के बाद बाबासाहब के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद धर्मशाला गांव पहुंचा जहाँ बाजा-गाजा के साथ सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया और ठहराव स्थल तक ले गये । विदित हो कि इस यात्रा का नेतृत्व भाकपा- माले महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य सहित एमएलसी कॉ.शशि यादव, मगध जोन के प्रभारी काॅ. अमर, घोसी विधायक काॅ.रामबली सिंह यादव, फुलवारी विधायक कॉ.गोपाल रविदास और गया जिले के नेताओं के द्वारा किया जा रहा है.
जनसंवाद करने के साथ 5वें दिन धर्मशाला गांव से यात्रा आगे बढ़ी जहां दरियापुर में ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित दशरथ मांझी की प्रतिमा का काॅ. दीपांकर भट्टाचार्य ने उद्घाटन किया तथा जनसंवाद हुआ । ढोल-बाजे के साथ सैंकड़ों लोग मुख्य सड़क पर चलते रहे. पंचानपुर से ठीक पहले नेपा गांव के पास उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आमिर अमीर साहब के द्वारा पदयात्रियों का स्वागत किया गया तथा जनसंवाद हुआ। पंचानपुर अम्बेडकर चौक पर गरीबों की बड़ी संख्या ने स्वागत किया । जिसे कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने सम्बोधित किया और बाबासाहब के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा टेकारी के तरफ कुच किया । टेकारी कॉलेज मोड़ पर सैकड़ों की सख्या में महिला-पुरुष ने स्वागत करते हुए डाकबंगला ले गये । जहाँ बाजा-गाजा के साथ जीविका दीदियों ने स्वागत किया । टिकारी डाकबंगला में आयोजित बड़ी सभा को पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, घोसी विधायक काॅ. रामबली सिंह यादव, फुलवारी विधायक कॉ.गोपाल रविदास, MLC काॅ.शशि यादव ने संबोधित किया. पदयात्रा टेकारी बाजार से होते हुए चिरैला गांव पहुचा जहाँ पीड़ित संजय मांझी ( जिनका हांथ सामंतियों भुस्वामियों द्वारा काट दिया गया था) के साथ सैकड़ों लोगो ने स्वागत किया । आगे बढ़ने के बाद निशुनपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला-पुरुषों ने स्वागत किया जहां लोगो को सम्बोधित करने के बाद पदयात्रा लोदीपुर के तरफ बढ़ चली । लोदीपुर गांव में प्रवेश करने के पहले महिला-पुरुषों ने स्वागत किया तथा रात्रि का ठहराव स्थल तक स-सम्मान पहुंचा दिया ।