डाॅ मुन्नालाल देवदास के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत – कौशल्या के राम 12 अक्टूबर को टी सीरीज से रिलीज

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार एवं गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत कौशल्या के राम टी सीरीज मुंबई से 12 अक्टूबर 2024 विजया दशमी के पावन अवसर पर रिलीज होगा। गीत के बोल –
राजा बनने से पहले, बनवासी बन गए राम।
चौदह बरस पैदल चलके, किए अनूठे काम।
हे कौशल्या के राम, तुम्हें कोटि कोटि प्रणाम… यह गीत श्रीराम के सामाजिक समरसता सिद्धांत पर आधारित नया कलेवर है।
डाॅ देवदास के गीत कौशल्या के राम को अमेरिकन सिंगर वंदना श्रीवास्तव और भारतीय फिल्मी सिंगर पद्मश्री सुरेश वाडेकर ने अपनी आवाज दी है। इसकी भूमिका आकाशवाणी रायपुर के उदघोषक दीपक हटवार के खनकदार आवाज में है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि वर्ल्ड फेमस टी सीरीज मुंबई ने मात्र 29 माह में डाॅ देवदास के चार सुपर हिट गीतों को अपने भक्ति सागर यूट्यूब चैनल में रिलीज किया है। जिसे विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री अनुराधा पौडवाल , पद्मश्री सुरेश वाडकर, साधना सरगम, ऐश्वर्या पंडित किशन देवांगन फागू तारक आदि महान हस्तियों ने गाया है।
डाॅ देवदास ने इन गीतों में छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकारों और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण रोल देकर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को उच्च स्तर पर पहुँचाने का प्रशंसनीय प्रयास किया है। इनके संगीतकार और निर्देशक है जितेन्द्रियम पदमा देवांगन।