आदि काल से पिंडी रूप में डोलवाग मन्दिर में साक्षात विरमान है मां शक्ति

0 796

बेतिया पश्चिम चंपारण कई ऐसे सिद्ध पीठ है जहां पर मां साक्षात निवास करती हैं तथा समय-समय पर अपने होने का एहसास किसी न किसी रूप में कराती है जहां बैरिया पटजिरवा माई कि बात करे तो जनपुर से अयोध्या जाने के क्रम में माता सिता कि डोली का पट इसी स्थान में खुला था और और मां सिता ने स्वयं याहा मां कि पुजा अर्चना कि थी तबसे यह पटजिरवा माई स्थान के नाम से विख्यात हो गया वहीं बेतिया दुर्गा वाग मन्दिर एव बेतिया आई टी आई डोल वाग स्थित माता शक्ति के बारे में यह मान्यता है कि जब देवासुर संग्राम हुआ था उस समय इंद्र का सिंहासन दैत्यों ने छिन लिया था तब देवराज इन्द्र वैचतिरी जंगल जों वर्तमान में बेतिया के नाम से विख्यात है याहा पर आकर महान तांत्रिक और आदिशक्ति के परम भक्त तिना मुनि से भेट किया तो उन्होंने मां सर्वेश्वरी कि तपस्या करने के साथ साथ मां मनसा कि तपस्या करने को कहा तब इस जंगल देवराज इन्द्र ने कई वर्षों तपस्या कि थी तब मां सर्वेश्वरी प्रकट हुई और इन्द्र को पुनः इंद्रासन पाने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम मेरे आशीर्वाद से अपना खोया राज्य पा लोगे लेकिन मन कि इच्छाओ को पुर्ण करने के लिए तुम्हें मेरे स्वरुप मां मनसा देवी आराधना तुम्हें करनी है होगी तब इन्द्र उसी जगह में मां मनसा कि तपस्या करना शुरू किया तब मां मनसा ने इन्द्र के मन में इंद्रलोक पानी के इच्छा को पुर्ण होने का आशिर्वाद दिया तभी से मां दुर्गा के इस स्वरूप कि पुजा दुर्गा वांग मन्दिर में एवं वाहा से एक किलोमीटर दूर डोलवाग आई टी आई में पिंडी रूप में विरमान मां कि पूजा अर्चना श्रद्धालु करते या रहे हैं इस संबंध में शिवजी मिश्रा,वकिल महंतों,तारा देवी, मुन्नी देवी, पुन्य देव प्रसाद,अमबोज भास्कर,विनोद धागड,सजित कुमार, बिहारी महतो, प्रभात श्रीवास्तव, जितेंद्र बर्मा, पंडित शिवकुमार द्विवेदी, आदि दर्जनों लोगों का कहना है कि यहां मां के साक्षात स्वरूप का निवास है कई लोग मध्य रात्रि में नग्न आंखों से मां को हांथ में तलवार एवं खप्पर लिए देखें है लेकिन भय से उनके सामने जाने कि हिम्मत नहीं जुटा पाये मां मन्दिर से निकल कर यहां से बरवत बैराठ एवं ललमतिया स्थान कि ओर जाती दिखाई दि है परंतु अब चूकी घनी बस्ती होने के कारण अब यह दृश्य नहीं दिखाई पड़ता है फिर भी इस दरबार से मांगी मुराद सैकड़ों लोगों कि पुरी हुईं हैं जिसके कई प्रत्यक्ष प्रमाण है जो भी हो मां कि महिमा अपार है उसी तरह चनपटिया स्थित भगहा माई स्थान, सिकटा गोपालपुर थाना क्षेत्र के भितहवाहा माई स्थान, नौतन प्रखंड के खड्डा माई स्थान, वाल्मिकी नगर के नर देवी माई स्थान,गौनहा के सुभद्रा माई स्थान पर नेपाल, यूपी, रक्सौल, एवं अन्य जगह से मां के दर्शन करने आते हैं और मां से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी खाली झोली में खुशियां बटोर ले जाते हैं

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment