Breaking News

आपसी रंजिश के चलते चाकुओं से हमले में गंभीर रूप से घायल नारायण सिंह बघेल की मौत

0 354

सिरोंज:
नगर के पालीवाल कॉलोनी स्थित एक गली में गुरुवार रात्रि करीब 10.30 बजे तीन लोगों ने घर के बाहर टहल रहे 41 वर्षीय नारायण सिंह बघेल पर चाकुओं से अचानक हमला कर दिया था। जिसमें नारायण सिंह बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वही सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से गुस्साए परिजनों ने सिरोंज थाने के बाहर मुख्य सड़क पर शाम 6 बजे मृत नारायण बघेल का शव रखकर चक्का जाम कर जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने इस घटना में सिर्फ तीन लोगों को आरोपी बनाया है जबकि पुलिस को इसमें चार लोगों को आरोपी बनाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षक संतोष रघुवंशी को पुलिस बचा रही है। जबकि मरने से पूर्व नारायण सिंह ने एक वीडियो में आरक्षक संतोष रघुवंशी के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम बताए थे, जिसमें पुलिस ने तीन पर तो एफआईआर दर्ज कर दी। लेकिन उक्त आरक्षक पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस दौरान एसडीएम हर्षल चौधरी, एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी संदीप कुमार पवार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पूरे समय मौजूद रहा। इस दौरान एसडीएम और एसडीओपी ने परिजनों एवं समाज के लोगों काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई हल निकलता दिखाई नहीं दिया। परिजन और समाज के लोग इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक पुलिस आरक्षक पर एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। तब तक शव नहीं ले जाएंगे। वही इस दौरान एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी ने कहा कि आपने जिन लोगों की एफआईआर दर्ज कराई थी। हमने उन सभी पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप पावर ने कहा कि नारायण सिंह की पत्नी 39 वर्षीय कलावती ने जिन लोगों की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उन सभी पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी अंकित शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह है पूरा मामला और घटना –
नगर के पालीवाल कॉलोनी स्थित एक गली में गुरुवार रात्रि करीब 10.30 बजे तीन लोगों ने घर के बाहर टहल रहे 41 वर्षीय नारायण सिंह बघेल पर चाकुओं से अचानक हमला कर दिया। जिसमें नारायण सिंह बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस दौरान परिवारजन सहित मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उन्हें नगर के निजी अस्पताल ले गए जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कराकर भोपाल रेफर कर दिया। जहां पर एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वही पुलिस ने नारायण सिंह की पत्नी 39 वर्षीय कलावती की शिकायत पर छोटू यादव, मोहित रघुवंशी, अंकित शर्मा पर बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वही अब मौत होने के बाद अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment