लालटेन युग में जी रहे हैं आज भी ग्रामीण।

0 400

कुमार भास्कर। बेतिया पश्चिम चंपारण जिले के गौनहा प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया पंचायत के सोनहरवा बाबा कुटी गांव के दर्जनों परिवार आजादी के बाद आज़ भी सरकारी लाभ से वंचित हैं जहां इस गांव में आज तक बिजली, पानी नसिब नहीं हो पाया है बिहार के मुख्यमंत्री बिहार से लालटेन युग समाप्त होने के साथ विकास होने के दावे करते हैं परन्तु यहां धरातल पर न तो नल जल का पानी है और न ही बिजली कि व्यवस्था इस संबंध में गांव के रहने वाले मिना देवी,बबली कुमारी,सुनेनदर सभी का कहना था कि उनका गांव गेनहरिया जंगल के सटे है शाम होते ही जंगली जानवर के भय के कारण सभी लोग अपने अपने धरो में दुबक जाते हैं और दुसरे गांव से बैट्री एवं मोबाइल पैसा देकर चार्ज कराते हैं उसी कि रोशनी से बच्चे पढ़ते हैं इतना ही नहीं बैट्री चार्ज खत्म होने पर लालटेन एवं दिया के सहारे काम चलना पड़ता है सबसे ताजूब कि बात कि ये लोग अभी तक बिजली कैसा होता है उसको देखे भी नहीं है यही नहीं सरकार कि महत्वकांक्षी योजना नल जल का पानी भी यहां तक नहीं पहुंच पाया है अब ऐसी हालत के लिए किसे जिम्मेवार माना जाये क्या चुनाव जिते जन प्रतिनिधि सिर्फ वोट लेने के लिए है और विकास के नाम पर इनका दर्द कौन दुर करेगा एक और सरकार धर धर बिजली, पानी एवं अन्य मुल भूत समस्या दूर करने कि दावा कर रही है और आज तक अजादी के बाद इन सरकारी सुविधाएं से ये ग्रामीण वंचित हैं किसे क्या कहा जाए वही इस संबंध में गौनहा प्रखंड विकास प्राधिकारी शिव जन्म राम ने जांच कर सरकारी लाभ से वंचित लोगों को लाभान्वित किया जायेगा वहीं विधुत विभाग के कनिय अभियन्ता प्रमोद पासवान बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था जल्दी उक्त गांव में बिजली व्यवस्था कराई जायेगी इसके लिए वरिय अधिकारीय को लिखा गया है मामला जो भी हो पर यह सवाल उठता है कि आजादी के इतने सालों के वावजूद भी आखिर इस समस्या से जूझ रहे इन ग्रामीण को किसी का ध्यान क्यों नहीं गया?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment