मारवाड़ी युवा मंच बेतिया शाखा द्वारा मारवाड़ी महिला समिति एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से चार दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

0 576

स्थानीय नगर भवन परिसर में दिनांक 25 सितंबर से दिनांक 28 सितंबर तक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में महावीर संस्था के जयपुर एवं रांची की सात सदस्यों की टीम द्वारा सभी दिव्यांगों का नापी लेकर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से बेतिया शहर में ही निर्माण कर सभी के बीच वितरित किया गया।
इस शिविर में कृत्रिम अंग के साथ में कैलिपर,बैसाखी एवं छड़ी का भी वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच बेतिया गरिमा शाखा एवं इनर व्हील क्लब भी सहयोगी संस्था के रूप में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
28 सितंबर को शाम 4:30 बजे मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मंच द्वारा कृत्रिम अंग का वितरण समारोह रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया एवं विशिष्ठ अतिथि श्री कमलेश कुमार डीएसपी मुख्यालय उपस्थित रहे।
इस चार दिवसीय शिविर में कुल 224 पंजीकरण हुए जिसमें 174 लोगों को कृत्रिम अंग 18 कैलिपर 28 बैसाखी एवं 17 छड़ी का वितरण किया गया।
समापन समारोह के आयोजन में मंच का हौसला अफजाई करने के लिए बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, श्री पिंजरा पोल गौशाला समिति, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटी बैंक, वर्क फाउंडेशन एवं अन्य कई संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे और मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा की गई सुंदर आयोजन की काफी सराहना की गई।
श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहती है और निरंतर अपनी सेवाएं समाज के बीच में देती रहती है। डीएसपी मुख्यालय श्री कमलेश कुमार ने मारवाड़ी समाज द्वारा किए जाने वाले सभी मानवीय कार्यों की प्रशंसा की।
रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ सुशील चौधरी द्वारा मंच द्वारा लगाए गए इस विशाल शिविर और व्यवस्था को अविस्मरणीय बताया। मारवाड़ी महिला समिति एवं इनर व्हील क्लब द्वारा मंच के सभी साथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment