गांव गांव श्रमदान में जनप्रतिनिधियों ने दिखाई रुचि

0 300


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्व धान में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान लगातार जारी हैl इसी क्रम में आज घोसी प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में किया गया और समुदाय को जागरूक किए जाने का प्रयास किया गया l बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है l इस अभियान में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों को करते हुए जैसे स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी जागरूकता रैली, मोटरसाइकिल रैली वृक्षारोपण, ग्रामीण गलियों एवं नालियों की साफ सफाई, रंगोली कार्यक्रम, एक दिया स्वच्छता के नाम, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना आदि विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है l प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सरिता कुमारी ने बताया कि घोसी प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छता से आदमी स्वयं के स्वास्थ्य का विकास कर सकता है और जब स्वास्थ्य सही होगा तो उसका मानसिक और उसकी आर्थिक विकास, सामाजिक विकास स्वतः हो जाता है l इस अभियान में हमारे जन्म प्रतिनिधि भी लगातार सहयोग कर रहे हैंl आज के कार्यक्रम में गांव-गांव श्रमदान अभियान चलाकर के कूड़ा कचरा की सफाई किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत में आश्रम दान मुखिया जी के द्वारा कराया जा रहा है और सामुदायिक स्थलों की धार्मिक स्थलों की साफ सफाई निरंतर की जा रही हैl

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment