शाहिद हुसैन बने फ़ीडे आर्बिटर ।

0 631

 

चंपारण शतरंज अकादेमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन को फ़ीडे आर्बिटर का उपाधि प्राप्त हुआ। विगत 29 जुलाई को हुए द्वितीय फिडे कॉउंसिल की बैठक में शाहिद हुसैन का आवेदन स्वीकृत करते हुए उन्हें फ़ीडे आर्बिटर की उपाधि दी गई।
फ़ीडे आर्बिटर बनने के क्रम में उन्होंने , मेघालय वींलोव 1800 रेटिंग टूर्नामेंट
, नेशनल स्कूल चैंपियनशिप और खेलों चेस इंडिया रेटिंग प्रतियोगिताओं से नॉर्म लिए। साथ ही दिसम्बर 2023 मेघालय में आयोजित फ़ीडे आर्बिटर का एग्जाम पास किए थे । यह उपाधि अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ के फ़ीडे आर्बिटर उपाधि दिया गया इसके पहले अखिल भारतीय शतरंज संघ के द्वारा सीनियर राष्ट्रीय निर्णायक थे।
इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त बिहार शतरंज परिवार की ओर से और साथ ही चंपारण शतरंज अकादेमी अकादमी के सचिव रंजीत प्रसाद, अकादमी के निर्देशक नवीन जायसवाल, अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉ मोहम्मद गुलजार जी, मुकेश कुमार, शेख मुस्तफ़ा, शेख राजू आदि खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

धन्यवाद!
चंपारण शतरंज अकादेमी परिवार!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment