रोजगार पाने अवसर 20 सितम्बर को रोजगार मेला का होगा आयोजन

0 413

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

डिंडौरी, 19 सितंबर 2024
रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय डिण्डौरी द्वारा 20 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर रेस्ट हाउस के नीचे, डिण्डोरी में प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में यूको स्माल फाईनेंस बैंक,न्यू जील फैशन लिमिटेड, वर्धमान यार्नस मण्डीदीप भोपाल, स्मार्ट सिक्युरिटी सर्विस रायपुर, शिवशक्ति एग्रीटेक जबलपुर,एल.एण्ड टी. कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध करायेंगी।
उक्त रोजगार मेला में स्थानीय इच्छुक आवेदक/आवेदिका को निजी /सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। रोजगार मेला में लोग कलेक्शन एक्जीक्यूटिव बैंक आफिस एक्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, सिक्युरिटी गार्ड, सेल्स ऑफीसर,अपरेंटिस ट्रेनिंग/टेक्नीशियन आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता
18 से 40 वर्ष के युवा जिसने 8वीं से स्नातक या आई.टी.आई. की पढ़ाई की हो उक्त मेले में भाग ले सकते है।
अधिक जानकारी लेने के लिए इच्छुक आवेदक
7987965116 नंबर पर संपर्क कर सकते है।
आयोजन स्थल एवं समय
20 सितम्बर 2024 शुकवार
समय- सुबह 11.00 बजे से सायं 04.00 बजे स्थान-जिला रोजगार कार्यालय परिसर रेस्ट हाउस के नीचे, डिण्डौरी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment