मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया

0 503

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत किंवटी में मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गयाजिसमें सामाजिक अंकेक्षण विकासखंड समन्वयक महेंद्र कुलेश जी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । इस विशेष ग्राम सभा अध्यक्ष चमाचर जी को बनाया गया इसी दौरान ग्राम सामाजिक एनिमेटर वेद प्रकाश यादव, संतराम ठाकुर व अनिल तेकाम के द्वारा ग्रामीण जनों को वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 में हुए 49 मनरेगा कार्यों का वाचन ग्राम सभा में किया गया जिसमें 13 सामुदायिक कार्य , 05 हितग्राही मूलक कार्य तथा 31 प्रधानमंत्री आवास शामिल है । इसके साथ ही ग्राम पंचायत का 1 वर्ष का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आय – व्यय का जानकारी दी गई । इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव जीवन सिंह मरावी , ग्राम रोजगार मंजुलता तेकाम , कार्यवाही लेखक राजकुमार गवले ( शिक्षक ) , ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्य हेमंत , विद्या , सविता , ओमवती , नरेंद्र , धरम , भुनेश्वर व ग्राम के समस्त जॉबकार्डधारी सम्मलित हुए। कुल उपस्थित सदस्यों की संख्या 98 जिसमें 42 महिला व 56 पुरुष ग्राम सभा की बैठक में अपना सहभागिता प्रदान किए ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment