सोमवार को दो जर्जर मकानों को गिराया गया
मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी। नगर परिषद डिंडोरी ने सोमवार को कमजोर और खतरनाक भवनों को गिराने की कार्यवाही करते हुए सत्येंद्र जैन पिता निवासी वार्ड क्रमांक 8 और राधाबाई वार्ड क्रमांक 5 के मकानों को जमीदोज किया। इसके साथ ही अभी तक डिस्मेंटल भवनों की संख्या 9 पर पहुंच गई है, जबकि नगर में जान माल के संभावित नुकसान के मध्य नजर 65 संरचनाओं को जिर्ण शीर्ण और खतरनाक रूप में चिन्हित किया गया है। इनके विरुद्ध कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन पर म.प्र.न.पा.अधि.1961 की धारा 221(1) के तहत नोटिस जारी करने के उपरांत ठहाने की कार्रवाई की जा रही है।