श्रमिक पंजीयन एवं समस्त योजनाओं के हितलाभ हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 29 अगस्त 2024
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत श्रमिक पंजीयन एवं समस्त योजनाओं में हितलाभ हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया मंडल के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर दी गई है। नवीन प्रक्रिया के अंतर्गत किसी भी आवेदक द्वारा मंडल के पोर्टल पर स्वयं अथवा किसी कियोस्क (एम.पी. ऑनलाइन लोक सेवा केन्द्रकॉमन सर्विस सेन्टर) की सहायता से पंजीयन अथवा योजना के हितलाभ हेतु आवेदन किया जा सकता है।