रक्षाबंधन पर्व के दिन यातायात पुलिस डिण्डौरी द्वारा एक अनोखी पहल की गयी, जिसमें थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उइके द्वारा अपने स्टाफ के साथ

0 451

 

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव

ग्राम आमाचूहा जाकर ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों के साथ इस पावन पर्व को मनाया गया । थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके, दादूराम कुमरे, कृष्णपाल सिंह, धनपाल डोंगरे, अनिल मेश्राम, सुनील गुर्जर, भूपेन्द्र डोल्हारे द्वारा ग्राम आमाचूहा की लगभग 35-40 ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों से राखी बंधवाई जाकर परंपरा अनुसार ग्रामीण बहनों को उपहार स्वरूप साडियां भेंट कर मिठाई खिलाई गई , तथा ग्रामीण बहनों से शुभाशीष प्राप्त किया । यातायात पुलिस की इस पहल से ग्रामीणजनों में भी काफी खुली एवं उत्साह नजर आयी, तथा समस्त ग्रामवासी आमाचूहा द्वारा डिण्डौरी पुलिस की इस पहल की दिल खोल कर सराहना की गयी ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment