जम्मू-कश्मीर में तीन तो हरियाणा में एक फेज में वोटिंग, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आगामी चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के बाद पहला विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होंगे। 18 सितंबर को पहले फेज के लिए वोटिंग। दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को होगा। तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा। 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नतीजे आएंगे।
हरियाणा में एक ही फेज में विधानसभा के चुनाव होंगे। एक अक्टूबर को प्रदेश की 90 असेंबली सीट पर मतदान होगा। 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में भी असेंबली चुनाव की तारीखों का ऐलान होने जा रहा। चुनाव आयोग ने बताया कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 73 सामान्य हैं। राज्य में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर जिनमें 85 लाख नए वोटर। 20629 पोलिंग स्टेशन हैं। हरियाणा मल्टी स्टोरी इमारतों में पोलिंग बूथ होंगे। चुनाव के लिए सभी में ललक दिखी। सीसीटीवी से पोलिंग बूथ की निगरानी की जाएगी।