निरोजा परिवार द्वारा पुस्तक विमोचन एवम सम्मान समारोह हुआ संपन्न

0 257

सम्मानित हुई विभूतियां

गोरखपुर
निरोजा ग्रीन इंडिया फाउडेश के द्वारा गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन एवम उत्कृष्ट विभुतिओ को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डा। सुनील तिवारी, एवं अंजू रंजना द्वारा लिखित पुस्तक स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियां,वैदिक गणित एवम अनौपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण का विमोचन शिक्षाविद गोराख लाल श्रीवास्तव , डा राम कृपाल राय,मानद कुलपति संत सौरभ , डा पी के राजपूत एवम डा नीरज गुप्ता के कर कमलों द्वारा विमोचित किया गया।
कार्यक्रम में धरा धाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि मानद कुलपति ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए पुस्तक के गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।
सर्वोदय किसान पी जी कॉलेज के प्राचार्य डा.राम कृपाल राय ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला एवं पुस्तक लेखक को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
कैडिला फार्मा के पूर्व उपाध्यक्ष डा पी के राजपूत ने कहा कि यह पल हमारे लिए बहुत ही सुखद पल है।उन्होंने कहा कि पुस्तक लेखन एक विशेज कला एवं साधना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षाविद गोरख लाल श्रीवास्तव एवम संचालन युवा कवि उत्कर्ष शुक्ला रुद्र ने किया।
आभार ज्ञापन डा नीरज गुप्ता संस्थापक ग्रीन इंडिया फाउडेशन ने किया।
इस दौरान बाल भक्त साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया एवम बाल भक्त सौराष्ट्र पाण्डेय ने आपने मुखरबिंदु से भग्वतपुराण के श्लोक सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार तिवारी(कानपुर ) एवं अंजू रंजना ( लखनऊ) को निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार द्वारा आइकॉन ऑफ़ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही कैडिला फार्मा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर पीके राजपूत ( गुजरात) को संस्था द्वारा लाला लाजपत राय लोकनायक सम्मान से सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर डा एहसान अहमद , वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर,डा.विनय श्रीवास्तव,प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री मनोज यादव, डा प्रियंका वर्मा,कृपा शंकर राय,सत्य प्रकाश सिंह, डा .विनय झा, डा ऋतू राजपूत ,चंचला शुक्ला , डा रागिनी पाण्डेय, डा जितेंद्र मिश्रा ,प्रतिभा गुप्ता , श्वेता सिंह विसेन,दिवाकर शुक्ला,एकता गोरखपुरी, वन्दना श्रीवस्तव,कौशल किशोर नादान,अभिषेक सिंह अनुपम, अकिब अंसारी जलालुद्दीन कादरी,मकसूद आलम, राज शेख आदि विभूतिओ को भी सम्मानित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment