जहानाबाद के बणावर बड़ा हादसा छ; लोगों की गई जाने दर्जनों घायल
जहानाबाद! मखदमपुर प्रखण्ड के वणावर में बडा़ हादसा हो गया है जिसमें छ: लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है वही दर्जनों से अधिक लोग घायल हैं, वही बता दे कि वणावर पहाड़ के चोटी पर बाबा शिद्वेश्वर नाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने श्रद्धालु वहाँ पहुंचे थे आज सावन के चौथी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी ईसी बीच भगदड़ मच गई और छ: श्रद्धालुओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जवकि दर्जनों से अधिक लोग घायल हैं, वही मौके पर शुरक्षा व्यवस्था में तैनात जहानाबाद पुलिस के द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है वही घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है, प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि घायलों की संख्या बड़ संख्या सकती है यहाँ बता दे कि जहानाबाद के वणावर पहाड़ धार्मिक पौराणिक, एतिहासिक व प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही मार्मिक व सुंदर स्थान है जहाँ भगवान् शिव पर दर्शन करने लाखों की संख्या में लोग आते हैं और सोमवार के दिन आज शुवह से ही श्रद्धालुओं की संख्या जादा थी एसे मे भगदड़ मच गई और घटना घटी है, हलांकि यह घटना कैसे घटी ईसकी अधिकारीक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, वही जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार