पुलिस के चुंगल में फंस गए गांजा तस्कर 10 लाख से ज्यादा कीमत का गांजा जप्त 3 गिरफ्तार

0 406

जोनल टीम और रीवा पुलिस के संयुक्त प्रयास से अवैध गांजा तस्करो पर कार्यवाही करते हुए 2 लक्जरी वाहन समेत 01 क्विंटल गांजा जप्त

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

रीवा जोन पुलिस महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार एवं उप पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अबैध बिक्रय पर रोक लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों का निर्देशित किया गया है इसी कडी में दिनांक 08.08.2024 को पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दगढ से सीधी शहडोल मार्ग मजीद ढाबा के सामने एक स्लेटी रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर सीजी 04-ky 7734 है तथा एक सिलवर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर सीजी 10 aw 1453 है दोनो कारों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुये खड़े है यदि तत्काल कार्यवाही की जायेगी तो मादक पदार्थ गांजा लोड दोनो कार एवं मुल्जिम मिल जायेंगे नहीं अवैध मादक पदार्थ गांजा खुर्द बुर्द कर सकते है।पुलिस अधीक्षक रीवा के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं डीएसपी राजीव पाठक मैहर, डीएसपी (मुख्या०) हिमाली पाठक रीवा एवं एसडीओपी उदित मिश्रा त्यौथर रीवा की सयुक्त टीम एवं थाना प्रभारी गोविन्दगढ को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर तत्काल थाना प्रभारी गोविन्दगढ बल के साथ मुखबिर के बातये स्थान, मंजीत ढाबा के पास पहुंचे तो दो कार क्रमांक सीजी 04-केवाई 7734 व सीजी 10 एडब्लू / 1453 खड़ी थीं जिसमे कारो के पास 3 व्यक्ति मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया,।पकड़े गए आरोपियों ने नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवम तिवारी, शनिदयाल रावत, विजय गुप्ता, बताए जिन्हे मुखबिर की सूचना से अवगत कराया व कार की तलाशी ली गई तलाशी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिससे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में कागजात मांगे जो नहीं होना बताए, प्रथम दृष्टया अपराध धारा 8,20,25,25ए, एनडीपीएस एक्त के तहत दण्डनीय पाये जाने से थाना गोविंदगढ़ के अपराध क्रमांक 207/24 कायम कर आरोपीगणों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका- उप. निरी. शिवा अग्रवाल, उप निरी. सुशील सिंह, उनि. शैल यादव, उनि. इन्द्रबली सिंह, स.उ.निरी. रामजियावन वर्मा स.उनि गुलाब सिंह स.उ.नि इंदभान सिंह सउनि. सुनील पाण्डेय प्र.आर महेंद्र द्विवेदी प्र.आर केमल प्रजापति, प्र.आर. अश्वनी शुक्ला, आर० धनंजय यादव, आर. मोहित यादव, आर. रमाशंकर त्रिपाठी, आर. दिवाकर तिवारी, आर. राहुल पाण्डेय, आर. कौशलेंद्र सिंह, आर. अरविंद यादव आर. 1207 उपेन्द्र सिंह आर. अमित पाण्डेय मआर. शिवानी सिंह म. गीतांजलि झरिया सै. 87 सुधाकरमिश्रा ।

सायबर सेल टीम उनि. सोनल झा, प्र.आर. अलिन दुवे, आर. शुभम बरोरे, आर. मयंक तिवारी, आर. संजय नापित एवं आर. धीरज कोरी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment