Breaking News

बिजली की बेफाई से यूनियन बैंक भी बीमार, कई गांवों में कायम है अंधेरा

0 469

सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत बिजली की बेवफाई से मयापुर में स्थित यूनियन बैंक की शाखा बीमार सी दिखाई देती है! यहां कई दिनों से बैंक का कामकाज ठप्प के बराबर है! यूनियन बैंक के खाता धारको द्वारा जानकारी दी गई है कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण कई दिनों से लेनदेन नहीं हो पा रहा है! जिससे खाता धारको की समस्याएं बढ़ती चली जा रही है! और बैंक का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है!

बताया गया है कि नकझर, खुटेली, लौआर, बारी, कुशेंड़ा, बरबंधा, तेंदुहा, मुर्तिहा एवं पतुलखी सहित कई गांवों के क्षेत्र को एक ही लाइनमैन के सहारे छोड़ दिया गया है! जिसके चलते ही बिजली की आपूर्ति संबंधित भारी समस्या उत्पन्न हो रही है!
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment