सिरोंज तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है

0 374

न्यायालय परिवार एवं अधिवक्ता संघ सिरोंज द्वारा एक रैली पर्यावरण सुरक्षा एवं पर्यावरण की शुद्धता हेतु निकल गई इस रैली में न्यायालय प्रथम जिला जज सुरेंद्र मेश्राम सिरोंज एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सुश्री अंकिता जैन सिरोंज एवं नगर सिरोंज के अधिवक्ता एवं न्यायालय परिवार सिरोंज न्यायालय से ग्राम कल्याणपुर बीट कक्ष क्रमांक 13 वन परिक्षेत्र सिरोंज पहुंचे जहां ग्राम कल्याणपुर वन विभाग की लगभग 16 बीघा भूमि में सागौन अर्जुन सरस सफेद कांजी महुआ खमेर नीम अवाला अशोक के पौधों का पौधा रोपण किया गया इस पौधारोपण में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कपिल त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम शरण त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन गुजराती काशीराम रघुवंशी अशोक शर्मा एडवोकेट परम सुख सेन दिनेश शर्मा रामस्वरूप यादव मलखान कुशवाह एडवोकेट दीपेश राजपूत अमित रघुवंशी जाहिद खान एडवोकेट वन परीक्षित अधिकारी देवेश गौतम डिप्टी रेंजर सफीक अहमद वनरक्षक शंकर लाल अभिलाष एवं आमिर खान ने वृक्षारोपण किया वन परिक्षेत्र सिरोंज द्वारा ग्राम कल्याणपुर में लगभग 1300 से लेकर 1500 गड्ढे वृक्षारोपण के लिए कराए गए थे वृक्षारोपण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2:00 तक चला 5 अगस्त से 7 अगस्त तक सिरोंज न्यायालय परिवार को लगभग 3000 से लेकर 4000 तक वृक्षारोपण करना है लगातार दो दिन वृक्षारोपण न्यायालय सिरोंज द्वारा किया जा चुका है ग्राम कल्याणपुर में नगर सिरोंज के अधिवक्ता एवं न्यायालय परिवार कीचड़ भरे रास्ते से होकर वन विभाग की भूमि पर पहुंचा जहां विधिक सेवा समिति सिरोंज के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment