विदिशा जिले के लटेरी में श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ ने आबार मबेशी को बंधे रेडियम बेल्ट

लटेरी/ लगातार नेशलन हाईवे पर गायों के एक्सीडेंट हो रहे थे जिसको लेकर लोग काफी परेशान थे जिसके चलते आए दिन लटेरी थाना पर ग़दर हो रहा था रात के समय अंधेरे में अक्सर लोग सड़क पर बैठी गायों से टकरा जाते थे ज्यादातर लोग घायल होते है, कई बार तो घायलों की मौत भी हो जाती है तथा गायों की मौत भी हो जाती है जैन युवाओं का ग्रुप श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ लटेरी ने इन घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क पर बैठने वाले गायों की सेवा के लिए आगे आया है। गायों के गले में रेडियम बेल्ट पट्टी बांधी जा रही है इसका उदेश्य एक ही है गौ सेवा के साथ सड़क हादसों को रोकना। जिससे गायों और राहगीरों की जान सुरक्षित रहें।
श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के संरक्षक अभिषेक जैन एवं अध्यक्ष हर्ष जैन एवम उपाध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि गाड़ियों की टक्कर सबसे ज्यादा नेशनल हाइवे पे होती है। राष्ट्रीय मार्गो में वाहन की गति तेज होती है दिन के उजाले में वाहन चालक को तो सामने का दृश्य दिख जाता है, लेकिन रात में वह ज्यादा दूरी तक नहीं देख सकता कारणवश वह गति को नियंत्रित नहीं कर पाता और वाहन पशुओं से टकरा जाती है। जिसमें उनकी जान चली जाती है फिर श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ लटेरी द्वारा पशुओं के गले में रेडियम से बनी बेल्ट बांधने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक शाम दो से तीन घंटे श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के यवाओ की टीम सड़कों पर जा कर गायों के गले में बेल्ट बांधती है जिसमे अध्यक्ष हर्ष जैन, उपाध्यक्ष अभि जैन एवं सहयोगी ऋषि जैन,यश जैन, राहुल जैन अनुराग जैन,आर्यन जैन, वासु जैन,रवि जैन ,पारस जैन, सार्थक जैन,लकी जैन,सौरभ अग्रवाल वेदांश अग्रवाल,आदि मौजूद रहे
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट