आधा घंटे की बारिश में नेहरू नगर में कथित विकास की कलई खुली

0 329

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

रीवा 2 अगस्त। नारी चेतना मंच की विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार की रात में बमुश्किल आधा घंटे की बारिश में वार्ड नंबर 13 नेहरू नगर की सुधार न्यास कॉलोनी में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विकास की उल्टी गंगा बहाने से समस्या विकराल बन गई है। थोड़ी देर तेज बारिश होने पर यहां घरों में गंदा पानी भर रहा है। समस्या का निदान सिर्फ नाली बनाकर नहीं किया जा सकता है। जल निकासी कैसे हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभी जो नाली बनाई गई उसी रास्ते बरसाती पानी वापस लौट रहा है। सड़कें काफी ऊंची हो गई हैं। पुलिया से जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने से पहले की तुलना में अधिक जल भराव है। पांच पुलिया बनने के बाद भी समस्या बनी हुई है। पुलिया के नीचे मोटी पाइप लाइन भी बरसाती पानी निकासी में बाधक है। जब पानी गिरता है उस हिसाब से समय पर उतना पानी निकल नहीं पाता है। इसके चलते कृत्रिम बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। काफी दूर-दूर का पानी आता है। जिसे एक ही रास्ते से निकालने की कोशिश से समस्या गंभीर बनी हुई है। कुछ देर की बारिश में कथित विकास की कलई खुल गई।शासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन इस बारे में कोई गंभीर पहल नहीं है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment