आज शहपुरा तहसील के मेहंदवानी विकासखंड में कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व महाअभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए, पटवारियों की बैठक ली

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 02 अगस्त 2024
कलेक्टर मिश्रा ने उपतहसील मेहंदवानी में कार्यालय का निरीक्षण किया, उन्होंने कार्यालायीन दस्तावेजों और उनके भण्डारण की जांच की और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर मिश्रा ने राजस्व अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए नामांतरण, तरमीम, बंटवारा, ई रजिस्ट्री, ई केवायसी आदि मुद्दों की जानकारी पटवारियों से ली, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि अभिलेख में EKYC और डाटा एंट्री में सुधार करें। तरमीम कार्यों के लक्ष्य को समय सीमा से पूर्ण करें और लंबित मामलों को जल्द निपटाए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि भूमि स्थानांतरण के मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए कानून संगत कार्य करें,बटवारा और भूस्थानांतरण में होने वाली विसंगतियों को दूर करें। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि डाइवर्जन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें राजस्व वसूली मामलों में भी वृद्धि हुई है इसलिए राजस्व वसूली के लक्ष्यों को पूरा करें। राजस्व अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने में आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बारिश में उफान पर आने वाले नदी नालों के बहाव पर निरंतर निगरानी बनाये रखे, इसलिए पटवारी अपने अपने क्षेत्र के रोजगार सहायक और सचिव के साथ समन्वय बनाकर रखे, जिससे किसी भी घटना को पूर्व में ही रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान मेहंदवानी नायब तहसीलदार सुकमान सिंह कुलेश भी उपस्थित रहे।