झारखंड के लातेहार में दर्दनाक हादसा, बाबाधाम से लौट रहे 5 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत

0 373

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत टमटम टोला के पास गुरुवार सुबह 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई। इस घटना में पांच कांवरियों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं। घायलों को इलाज बालूमाथ अस्पताल चल रहा है। हादसे के शिकार हुए लोग बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयातांड और हेमपुर चितरपुर के रहने वाले हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ और आसपास के गांव के रहने वाले लोग एक सवारी गाड़ी रिजर्व कर देवघर बाबा धाम गए हुए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास गुरुवार की सुबह 3 बजे सवारी गाड़ी 11000 वोल्ट वाले बिजली के पोल से जा टकराई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment