भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का हुआ पटना में भव्य स्वागत

0 522

पटना! भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया जहाँ उन्हें फुल मालाऔ से कार्यकर्ताओं ने लाद दिया वहीँ प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दिया, यहाँ बता दे कि सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लिए पाटी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था , वही मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, वही अपने संबोधन भाषण में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता बृक्ष की जड़ की तरह मजबूत होतें है अगर बृक्ष का जड़ मजबूत है तो उसके तना शाखा, हरी परियां और फल फूल सब अच्छे लगते हैं हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की मुल जड़ है , वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जितना मान सम्मान हमें दिया और वो और कोई पाटी किसी को नहीं दे सकता, उन्होंने कहा कि मुझे पाटी ने प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री बनाया और 2025 में अगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हमारी सरकार बनेगी

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment