पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा रीवा जिले के शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की कानून व्यवस्था संबंधी बैठक ली गयी

0 335

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द सिंह की रिपोर्ट

आज दिनांक 24.07.24 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की कानून व्यवस्था संबंधी बैठक ली गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ रितु उपाध्याय एवं शहरी थानाक्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी , यातायात प्रभारी व पुलिस कन्ट्रोल रूम प्रभारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में शहर के सभी थाना प्रभारियों को प्रातः एवं सायंकालीन समय में अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने एवं पुराने सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की सूची तैयार करने एवं ऐसे क्षेत्र, गलियॉ जहॉ असामाजिक तत्वों द्वारा बैठकर शराब अथवा अन्य नशे का सेवन किया जाता है ऐसे क्षेत्रों में लगातार समय बदलकर दबिश देने एवं शहरी क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान थाना प्रभारी की स्वयं रहते हुए प्रभावी गस्त करने के निर्देश दिए गए है साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरूस्त व सुचारू संचालन करने हेतु शहर के चिन्हित चौराहो में पर्याप्त बल लगाकर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ऐसे स्थान जहॉ आमजन प्रातः एवं संध्या के समय टहलने जाते हैं ऐसे स्थानों मे पुलिस पेट्रोलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए है उपरोक्त बिन्दुओं पर की गई कार्यवाही का पर्यवेक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा द्वारा किया जाएगा एवं जिसकी पुलिस महानिरीक्षक रीवा स्वयं प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेंगे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment