थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही वाहन सहित आरोपियों को पकड़ा गया

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द सिंह की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी व उनकी टीम के द्वारा दोनो अभियुक्त से 05 नग काले रंग की छोटी बडी भैस व एक पी- कप वाहन जप्त किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 23.07.24 को मुखबिर के द्वारा अवैध पशु तस्करी वास्ते एक पिकअप वाहन से रामनगर तरफ से अमरपाटन लालपुर होते हुये रामपुर बघेलान तरफ जाने की सूचना प्राप्त हुई । जिसकी सूचना पर टीम गठित कर टीम रवाना हुई जो उक्त पिकप वाहन को ओव्हर ब्रिज की सर्विस रोड मे खडा होने से तत्काल पहुंचकर हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी की गयी । पिकअप वाहन मे 05 नग भैस पिकअप वाहन के अन्दर 05 नग छोटी बडी भैंस जो क्रूरतापूर्वक ठूंसठूंस कर भरी होना पाये जाने से आरोपीयो के विरुद्ध अप.क्र. 387/24 धारा 11 पशु क्रूरता अधि. 66/192-ए मोटरयान अधिनियम किया जाकर आरोपियो के विरुद्ध विधि संगत कार्यवाही की गई ।
आरोपी-चालक 1.दिलीप कुमार सोंधिया पिता सीताराम सोंधिया उम्र 35 वर्ष नि. वार्ड न.14 पुरानी बस्ती अमरपाटन
2.व अन्य आरोपी- अफसान अंसारी पिता गुड्डू अंसारी उम्र 24 वर्ष नि. हसुआ थाना थरियाव जिला फतेहपुर उ.प्र. हाल नि. वार्ड न.13 हाजी के मकान मे पुरानी बस्ती अमरपाटन
*जप्ती- 1. 05 नग छोटी बडी काले रंग की भैस कीमत 1,20,000.00 रु
2. एक अदद पिकप वाहन क्र. MP19ZC290 कीमत 400,000 रु
सराहनीय भूमिका- निरी. के.पी. त्रिपाठी ,उनि आकाश बागडे , सउनि समरजीत कोल , प्र0आर0 रामकरण प्रजापति , आर. आशुतोष यादव, आर.जीतेन्द्र सिंह