बोड़ाम में बिजली की समस्या को लेकर विधायक ने किया गांव का दौरा

0 473

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के चिमटी कुमारी और पहाड़ी टोला में व्यापात् विद्युत संबंधित समस्याओं से बुधवार विधायक मंगल कालिंदी व विभागीय अधिकारी अवगत हुए. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि युद्धस्तर पर गांव की बिजली समस्या का समाधान करें. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि उनके विधायक बनने से पहले अगर गांव में ट्रांसफार्मर खराब होता था तो गांव के लोगों को चंदा इकट्ठा करके उसे ठीक करवाना पड़ता था. उनके विधायक बनने के बाद से किसी भी गांव में ट्रांसफार्मर बदली करने के लिए एक रुपया नहीं देना पड़ता है. वहीं दूसरी और आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड के नामसोल ग्राम में विधायक निधि से स्नान घाट, चेंजिंग रूम और 250 फिट पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment