भयानक एक्सीडेंट में एक का सिर चकनाचूर,तो दो लड़ रहे जिंदगी और मौत की लड़ाई

0 5,802

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत 23 जुलाई 2024 को मयापुर पतुलखी में हुए एक भयानक एक्सीडेंट को अंजाम देने पहुंचा काल के रूप में एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी की एक युवक हाईवा ट्रक टायर के नीचे जा फंसा जिससे उसका सिर चकनाचूर हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया! जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में अभी भी जिंदगी और मौत की लड़ाई से जूझ रहे हैं! सड़क हादसे के शिकार हुए युवकों में से मृतक एवं एक घायल युवक ग्राम नकझर निवासी एक ही पिता की संतान हैं! जबकि दूसरा घायल युवक मृतक के मांमा का लड़का है!

अब आपके मन में सवाल सबसे बड़ा यह खड़ा होता है कि हादसा हुआ कैसे…? गलती रही किसकी…?अपराधी कौन…? इस तरह के सवाल मन में पैदा होने सामान्य बातें हैं! लेकिन इन सब पर विश्लेषण किया जाए तो निश्चित रूप से जितने ही अपराधी हाईवा ट्रक मालिक एवं ड्राइवर हैं उतने ही अपराधी मोटरसाइकिल चालक भी हैं! ट्रक मालिकों को ज्यादा वेतन न देना पड़े इसलिए बिना किसी छानबीन के नव सिखिए अकुशल ड्राइवरों को बेझिझक यह जिम्मेदारी सौंप देते हैं!तथा यही हाल उन मां-बाप का भी है जो नाबालिकों को बड़ी ही सहजता के साथ मोटरसाइकिल पर फर्राटे भरने के लिए आजादी प्रदान करते हैं!

अगर सरसरी रूप से नजर दौड़ाई जाए तो एक पहलू पुलिस प्रशासन भी है , जिसकी नियमित जांच रूपी कार्यवाही औपचारिक रूप से सिर्फ नाम मात्र की ही देखी जाती है ! अगर देखा जाए तो ऐसे बहुत सारे सवाल भी हैं और बहुत सारे जवाब भी हैं लेकिन इन सब पर गौर करते हुए ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए निश्चित रूप से पुलिस प्रशासन सहित सबको समझदारी दिखाते हुए गंभीरता से निर्णय लेना होगा!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment