ATS ने गिरिडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के चार गुर्गों को अरेस्ट किया है।

0 437

झारखंड  इल्जाम है कि ये लोग अपने आका अमन साव के इशारे पर गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया के पूरे परिवार पर हमला करने की फिराक में थे। इस बात की भनक ATS SP ऋषभ झा को लग गई। उन्हें पता चला कि देवघर में हिमानी प्रिया के घरवालो पर किसी भी वक्त हमला हो सकता है। इसके बाद कुछ बदमाशों के फोन सर्विलांस पर रखे गये। जिससे खबर पक्की हो गई। तब गठित स्पेशल टीम ने रेड कर गुमला से अमन के सबसे खास शूटर शिव शंकर उर्फ शिव को गिरफ्तार किया। रांची के पंडरा से रोशन कुमार सिंह और रामगढ़ के पतरातू से अजय ठाकुर और अविनाश को गिरफ्तार किया गया। ATS अब इनके द्वारा छिपाये हथियारों की खोज में जुटी है।
प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए जमशेदपुर से इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment