सूचना के अधिकार भ्रष्ट परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास शहपुरा के द्वारा नहीं दी गई जानकारी
सूचना के अधिकार भ्रष्ट परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास शहपुरा के द्वारा नहीं दी गई जानकारी
जिला ब्यूरो सीताराम यादव
ताजा मामला है महिला बाल विकास विभाग शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द का
शहपुरा अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द के आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा एक हितग्राही को तीन बार प्रस्तुति सहायता/मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने एवं मजे की बात यह है कि तीसरे,बार की राशि अपने पति व सगे संबंधी के खाते में राशि लेकर अपने ही विभाग के साथ सांठ-गांठ कर योजना का बंदर बांट किया गया व साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाडली क्रमांक 1267 03 1268 है जो की किसी दूसरे हिसग्रही के नाम से खुल रहा है व सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी लेने में परियोजना/लोक सूचना अधिकारी के द्वारा जानकारी देने में कोताही बरती /दबाया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार को उजागर होने से बचाया जा सके। किंतु ये मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है व जानकारी हेतु प्रथम अपील जिला परियोजना/लोक सूचना अधिकारी डिंडोरी के यहां अपील की गई है अब देखना है की उच्च अधिकारियों के द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है या जानकारी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार का भ्रष्टाचार महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता के द्वारा किया जा रहा है।