आदिवासी गांव-समाज में जनतंत्र लागू करने की मांग

जमशेदपुर : आदिवासी गांव-समाज में जनतंत्र लागू करने की मांग आदिवासी सेंगेल अभियान पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बीडीओ के माध्यम से मांग पत्र भेजकर जिले के आदिवासी बहुल गांव व समाज में भारत का संविधान व जनतंत्र लागू करने की मांग की. मांग पत्र में कहा गया है कि गांव के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत वंशानुगत नियुक्त मांझी, परगना आदि संविधान व जनतंत्र को नहीं मानते हैं. ये सभी राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं. जबरन सामाजिकबहिष्कार, जुर्माना, डायन प्रताड़ना, अंध विश्वास जैसे असंवैधानिक कार्यों में लिप्त रहते हैं. जिसके कारण आदिवासी समाज गुलामी का जीवन जीने के लिए मजबूर है. मांग पत्र पर केंद्रीय सेंगेल संयोजक बीमो मुर्मू, दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, सेंगेल सभापति सीताराम मांझी तथा सेंगेल परगना जूनियर मुर्मू का हस्ताक्षर है. इससे पहले आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया.