लटेरी में निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिल रहा है पैसा, समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे दर्जनों मजदूर।

0 560

मंगलवार को दर्जनो मजदूरो ने जनसुनवाई में एसडीएम के पास पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि लटेरी में निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग में काम करने के ठेकेदार द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे हैं जिसके चलते मजदूरों को खाने के लाले पड़े हैं मजदूरों ने बताया है कि हमे बिहार से यहां काम करने के लिए ठेकेदार द्वारा लगाया गया था सभी मजदूरों को करीब 2 महीने से मजदूरी के पैसे नहीं दिए हैं जिसके चलते उन्हें खाने-पीने सहित बीमारियों में इलाज कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जनसुनवाई में पहुंची और आवेदन देकर ठेकेदार से पैसे दिलाने की मांग की है मजदूरों ने बताया है कि करीब 50 से अधिक मजदूर यहां काम करते हैं जिनके ठेकेदार ने पैसे नहीं दिए हैं मजदूर अपने घर से पैसे मंगाकर बच्चों का पेट भरने के लिए मजबूर हैं।

वाइट। पुरूष मजदूर
वाइट। महिला मजदूर

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment