प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सचिव,कर रहे मुर्गा और शराब की मांग आवास स्वीकृत कराने ले लिए ₹3000, आवास पड़े अधूरे 

0 544

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सचिव,कर रहे मुर्गा और शराब की मांग आवास स्वीकृत कराने ले लिए ₹3000, आवास पड़े अधूरे

 

 

डिंडोरी के ग्राम पंचायत पड़रिया कला में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के नाम पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने हितग्राही से ₹3000 लिए हैं प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाने के लिए गांव के सरपंच सचिव ने उनसे ₹3000 ले लिए तो वहीं अब प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर उनसे मुर्गा और शराब की मांग की जा रही है वहीं मुर्गा शराब और पैसे ना देने पर इस गांव में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति नहीं मिलती आलम यह है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं वहीं आवास पूरे ना होने की वजह से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को बरसात के समय में झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है जिसकी वजह से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment