एसडीएम मऊगंज ने किया औचक निरीक्षण, कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारत।

0 377

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

एसडीएम मऊगंज बीपी पांडेय द्वारा मंगलवार की सुबह मऊगंज जिला क्षेत्र के नईगढ़ी जनपद स्तरीय कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम श्री पांडेय द्वारा 9 जुलाई को सुबह 10 से 11 के बीच किए गए निरीक्षण दौरान जनपद, महिला बाल विकास, नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग, उत्कृष्ट विद्यालय जैसे विभागों के न केवल कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे बल्कि अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम श्री पांडेय द्वारा किए गए निरीक्षण दौरान उनके साथ तहसीलदार नईगढ़ी दीपक तिवारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment