हिस्टीसीटर बदमाशो ने कालेजी स्टूडेंट्स का दिनदहाडे अपहरण किया घटना के आठ घंटे बीत जाने के वाबजूद नही दर्ज किया प्रकरण

________________
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मनगवां थाना प्रभारी की एक और निष्क्रियता सामने आई अपहत पीड़ित को महिला आरक्षक ने मां बहन की गंदी गाली देते हुए २० जूते मारने की बात कही
______________
पहले मनगवां पुलिस ने कहा हमारे थाना क्षेत्र की घटना नही है रायपुर जाओ पिढित फुटवाल की तरह उछलता रहा।
_________________
रीवा बुलेट रिपोर्टरब्रेकिंग इन दोनों मनगवां थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए चारागाह बन गया है यहां पर हर एक दिन बड़ी घटनाएं हो रहे हैं इसी क्रम में आज मंगलवार को फिर से एक कॉलेजी स्टूडेंट का दिनदहाड़े अपहरण करके तीन बाइकर्स हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के द्वारा युवक को 10 किलोमीटर दूर रायपुर थाना क्षेत्र के सागरा मोड़ के पास ले जाकर डंडे व राड घुसो से बेदम पिटाई करते हुए अंग प्रत्येक में गंभीर छोटे पहुंचाई है। इस घटना के बाद अपहत युवक को वहीं पर फेंक दिए लेकिन युवक पूरी तरह से होश हवास में रहा इस बीच घर वाले भी तलाश कर रहे थे घटना के बाद पीड़ित मनगवां थाना पहुंचा घटना 7:30 सुबह की है पिढित युवक लगभग 10:00 बजे सुबह मनगवां थाना पहुंचा और घटना की जानकारी मौजूद थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को दी लेकिन मनगवां थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है रायपुर थाना का है तुम लोग रायपुर थाना क्षेत्र पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराओ काफी देर तक पुलिस के सामने पीड़ित हाथ जोड़कर गिडगिडाता रहा लेकिन थाना प्रभारी एक भी नहीं सुनी अंततः अपहत पीड़ित अपने परिजनों के साथ रायपुर कर्चुलियान थाना पहुंचा और वहां भी इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई रायपुर की पुलिस ने कहा कि यह मामला मनगवां थाना का है जिसको लेकर पीड़ित फुटबॉल की तरह इधर-उधर उछलता रहा जब कोई नहीं सुना तो घटना की जानकारी मीडिया को दी गई इसके बाद मीडिया को थाना के बाहर अपहत पीड़ित ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी इस बीच मनगवां थाना में पदस्थ महिला आरक्षक रानू गुप्ता निकली और पीढित युवक को अंदर बुला लिया इसके बाद मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए कहा की बीस जूता मारेंगे इसके बाद चिल्लाते हुए पिढित युवक थाना के बाहर निकला रोते हुए बताया कि मुझे थाना के अंदर महिला अरक्षक के द्वारा मां बहन की गंदी – गदी गाली देते हुए बीस जूता मारने की बात कही है इस बात का भी मीडिया कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड किया गया है थाना के मुख्य गेट में पीढ़ित ने सारी चीज बताई हैं बड़ी बात तो यह है कि मनगवां थाना क्षेत्र के घुरिया सूरा गांव से कॉलेजी स्टूडेंट का रीवा जाते समय रास्ते मे रोक कर दिनदहाड़े सुबह खुलेआम हिस्ट्रीशीटर एवं जिला बदल के आरोपियों के द्वारा अपहरण करके 10 किलोमीटर दूर तक ले गए और मारपीट कर वहीं फेक दिए और जब घटना रिपोर्ट करने पीढित मनगवां थाना पहुंचा तो यहाँ पर कार्यवाही तो दूर रही उल्टा पिढित को मां बहन की गाली मिली पिढित परिजनो के साथ सुबह से 8 घंटे से अधिक समय तक थाना के चबूतरा नीम के पेड़ के नीचे रोते बैठा रहा इसे सीसीटीवी मे भी देखा जा सकता है। फरियाद नहीं सुनी मीडिया के पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू की फिलहाल खबर लिखे जाने तक अपराध दर्ज नहीं किया गया था वही इस घटना के बाद परिजन सहित गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया बताया जाता है कि लगातार मनगवां थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है यहां की निष्क्रिय थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय के रहते अपराध का क्रफ बढा है और जब घटनाएं होती है तो पुलिस यही करती हैं जो आज किया है यहां देखा जा रहा है कि महज दो से तीन महिने के अंदर चार से अधिक गोली चालन की घटना हत्या के प्रयास लूट अपहरण रहजानी दर्जनो चोरियां महिला अपराध बैंकों से रुपए निकाल कर आने वाले हितग्राहियों के साथ पिस्टल लगाकर लूट सहित थोक मे घटनाएं सिरियलबाई हुई है। एक दिन पहले ही रविवार को मनगवां में अज्ञात बदमाशों ने एक साथ डेट दर्जन से अधिक खड़े लग्जरी कारो के शीशे तोड़कर आधी रात पूरे 3 घंटे तक नंगा नाच करते रहे उधर गस्त के नाम से पुलिस बाईपास में अवैध वसूली में डटी रही।