डिंडोरी जिले में कितने पंचायत प्रतिनिधि लगा रहे रिश्तेदारों का बिल: विधायक ओम प्रकाश धुर्वे पूंछा सवाल

0 737

डिंडोरी जिले में कितने पंचायत प्रतिनिधि लगा रहे रिश्तेदारों का बिल: विधायक ओम प्रकाश धुर्वे पूंछा सवाल

 

 

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

 

 

डिंडोरी। जिले में सरपंच ,सचिव और अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के खजाने का ऐटीएम की तर्ज पर अंधाधुंध दोहन करते हुए पंचायतों को खोखला कर रहे हैं। जिले में भंडार क्रय नियमों की अनदेखी कर स्वयं के फर्मो के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे लगातार शासन को करोड़ो,रूपयेकी हानी हो रहा है।

अधिकांश ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव ने अपने पत्नी, मां , भाई , बहन, या पुत्र के नाम पर जीएसटी बिल बनाकर करोड़ों रुपए का खेल कर रहे हैं। विधानसभा सत्र में शहपुरा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने जब ग्राम पंचायतो,के द्वारा रिश्तेदारों के नाम पर बिल भुगतान की जानकारी मांगी तो खलबली मच गई, जिला पंचायत सीईओ ने समस्त जनपद सीईओ से जानकारी तलब की है।

 

सरपंच, सचिव के फर्मो के नाम पर राशि आहरण/गवन की ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार शिकायत किए जाने के बाद भी अफसर फाइलों को दबा कर बैठ जाते हैं, जिससे ग्राम पंचायतों में सरपंच ,सचिव के फर्मो के नाम पर धड़ल्ले से सरकारी खजाने का दोहन जारी है…बहरहाल विधानसभा में प्रश्न लगने के बाद अधिकारी एक बार फिर मामले पर लीपापोती पर जुटे हुए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment